Friday, May 03, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्रीहिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 44वीं पुण्यतिथि पर किया याद दी श्रद्धांजलिजय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम मतदान के माध्यम से निभाएं जागरूक नागरिक का कर्तव्य - प्रो. यशपाल शर्मासोलन में बताया एक-एक वोट का महत्वः डॉ. पूनम बंसलईवीएम-वीवीपैट का पहले चरण का ऑनलाईन रेंडमाइजेशन पूर्णसुक्खू सरकार की गलत नीतियों से उद्योगों को हुआ पलायन काम करने वाले युवा हुए बेरोजगार :- बिक्रम ठाकुरभाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ : पठानिया
-
हिमाचल

राष्ट्र के लिए कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों ने दिया सर्वोच्च बलिदान : अनिरुद्ध सिंह 

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | April 19, 2024 06:04 PM
 
 
क्या भाजपा ने दस साल में 20 करोड़ युवाओं को रोज़गार दिया
 
शिमला,
 
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि कांग्रेस को भाजपा से परिवारवाद और राष्ट्रवाद का ज्ञान लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के दो प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी जान तक बलिदान कर दी। इससे बड़ा राष्ट्रवाद का उदाहरण देश के इतिहास में और क्या हो सकता है। देश के निर्माण में कांग्रेस के अनेकों नेताओं ने अपना खून और पसीना बहाया है। 
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भाजपा को परिवारवाद की परिभाषा पर भी स्पष्टीकरण देना चाहिए। लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से लेकर पूरे देश में भाजपा के 50 से अधिक उम्मीदवार किसी न किसी राजनीतिक परिवार से आते है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी पार्टी का परिवारवाद दिखाई नहीं दे रहा और वह सिर्फ प्रदेश के लोगों को गुमराह करने के लिए बयान दे रहे हैं। भाजपा नेता चुनाव के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं लेकिन कांग्रेस चुनाव असली मुद्दों पर लोगों का ध्यान खींचती रहेगी। 
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि लोग पूछ रहे हैं, भाजपा का हर साल दो करोड़ रोज़गार देने के वादे का क्या हुआ। देश में भाजपा ने दस साल में क्या 20 करोड़ युवाओं को रोज़गार दिया। देश के लोग यह भी जानना चाहते हैं कि हर व्यक्ति को 15-15 लाख रुपए देने के वादे का क्या हुआ। आज रसोई गैस का सिलेंडर 1100 रुपए तक क्यों मिल रहा है। क्यों पेट्रोल और डीज़ल के रेट 100 रुपए तक पहुँच गए हैं। हिंसाग्रस्त मणिपुर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार भी दौरा नहीं किया। कोरोना महामारी के दौरान ताली-थाली बजाने का क्या फ़ायदा हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इन सारे सवालों के जवाब देश की जनता देने होंगे।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड देश के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है, जिसकी पोल सुप्रीम कोर्ट ने खोल दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सरकारी एजेंसियों को दुरुपयोग कर कंपनियों से धन की उगाही की और इलेक्टोरल बॉन्ड के ज़रिए चंदा लिया।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 44वीं पुण्यतिथि पर किया याद दी श्रद्धांजलि जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम मतदान के माध्यम से निभाएं जागरूक नागरिक का कर्तव्य - प्रो. यशपाल शर्मा सोलन में बताया एक-एक वोट का महत्वः डॉ. पूनम बंसल ईवीएम-वीवीपैट का पहले चरण का ऑनलाईन रेंडमाइजेशन पूर्ण सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से उद्योगों को हुआ पलायन काम करने वाले युवा हुए बेरोजगार :- बिक्रम ठाकुर भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ : पठानिया आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी  केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
-
-
Total Visitor : 1,64,88,781
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy